पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 2079 पद रिक्त हैं
उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 2079 पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित होते हैं। गृह विभाग में 81, वन में 46, आयुर्वेद में 25, स्वास्थ्य में 131, उद्योग में 14, बिजली बोर्ड में 114, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 769, उच्च शिक्षा विभाग में 122, एचआरटीसी में 26, सचिवालय में 29 और जल शक्ति विभाग में 41 पद रिक्त हैं। कई अन्य महकमों में भी पद रिक्त हैं। दो साल में इन पदों को भरा जाता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेर, बोले- बेबी किट खरीद में हुई धांधली
विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि फौज में कार्य करते हुए सैनिक अपने घरों से कई किलोमीटर दूर रहते हैं। ऐसे में जब वे फौज को छोड़कर वापस आते हैं तो उनके लिए आरक्षित पदों को भरते समय नियुक्ति घर के पास दी जानी चाहिए ताकि वे अपने परिजनों के साथ समय बिता सकें।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks