यह भी पढ़ें: हिमाचल: शुरू से ही बहू पर बुरी थी ससुर की नियत; मौका मिलते ही लूट ली आबरू, अरेस्ट
इनमें आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, धनीराम शांडिल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जगत सिंह नेगी ने स्पीकर, सीएम जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज और महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ बैठक की। हिमाचल विधानसभी में शनिवार को बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले यह गतिरोध समाप्त होना एक अच्छी खबर है। बतौर रिपोर्ट्स, कांग्रेस के विधायकों के साथ सीएम समेत कैबिनेट के साथियों की मीटिंग में यह फैसला हुआ है और अब विधानसभा में यह प्रस्ताव पास हो गया है। संसदीय मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा में यह प्रस्ताव रखा और सीएम समेत अन्य सदस्यों ने इसका समर्थन किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी से मना करने पर युवती को घोंपा चाकू, फिर फंदे से लटक गया युवक
इसके बाद में स्पीकर विपिन परमार ने प्रस्ताव पारित और इन विधायकों के सस्पेंशन रद्द करने की घोषणा की। गतिरोध तोड़ने के लिए हुई मीटिंग के बाद कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने प्रस्ताव का स्वागत किया और सदन में कहा कि स्पीकर ने बातचीत के लिए बुलाया था। मीटिंग में मंत्रियों और राकेश सिंघा ने सहयोग किया है। वहीं, कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर बोले कि इस बात को यहीं भुला दें और अब सत्ता पक्ष और विपक्ष इस पर कोई बात और टिप्पणी ना करे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks