यह भी पढ़ें: हिमाचल: मासूम के सिर पर आ गिरी लोहे की प्लेट, नहीं बचा 6 बहनों का इकलौता भाई
इसके बाद भी विपक्ष नहीं माना और सदन के अंदर नारे बाजी शुरू करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। इस पूरे मसले पर कांग्रेस विधायकों का कहना है कि उनके जो विधायक निलंबित किए गए उनका निलंबन वापस लिया जाए नहीं तो वे सदन नहीं चलने देंगे। उनका कहना था कि एक गलती की दो सजाएं नहीं हो सकती। इस सब के बीच हिमाचल के बजट सत्र से निलंबित विधायक आज फिर धरने पर बैठ गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का बिजनेसमैन हुआ अरेस्ट: महाराष्ट्र में इस तरह करता था चरस की सप्लाई
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के पांच विधायक विधानसभा के बाहर नारेबाजी की। वहीं, आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी विधायकों के साथ धरने पर बैठे। विधायकों का आरोप है कि 26 फरवरी को हुए घटनाक्रम के लिए बीजेपी जिम्मेदार है और वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष धक्का-मुक्की कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks