शिमला से अरेस्ट हुआ युवक: लूटना चाह रहा था 5वीं की छात्र की आबरू, नहीं मानी तो गला दबाकर दफनाया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला से अरेस्ट हुआ युवक: लूटना चाह रहा था 5वीं की छात्र की आबरू, नहीं मानी तो गला दबाकर दफनाया

शिमला/बुलंदशहर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। जिसने पहले तो एक 5वीं कक्षा की छात्रा की अबरू लूटनी चाही लेकिन जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और अपने घर के आंगन में उसके शव को दफना दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी को शिमला से अरेस्ट किया गया है। 

आरोपी ने बताया घटना के वक्त शराब के नशे में था 

आरोपी ने पुलिस द्वार की गई पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। बच्ची का शव भी उसकी निशानदेही से बरामद कर लिया गया है। युवक ने पूछताछ में कबूला है कि घटना के वक्त वह शराब के नशे में था और किशोरी के घर पर पानी पीने के दौरान उसकी नीयत खराब हो गई थी। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना चाहा, लेकिन शोर मचाने के कारण उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को आंगन में दफन कर दिया था। आरोपी युवक दिल्ली में मजदूरी करता है। घटना वाले दिन से 3 दिन पहले ही वह घर पर आया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल का बिजनेसमैन हुआ अरेस्ट: महाराष्ट्र में इस तरह करता था चरस की सप्लाई

बतौर रिपोर्ट्स, थाना अनूपशहर के गांव सिरोरा की रहने वाली कक्षा पांच की छात्रा 26 फरवरी से लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि 26 फरवरी को किशोरी अपनी मां और बहन के साथ खेत पर काम करने गई थी। प्यास लगने पर पड़ोस के ही एक घर में पानी पीने के लिए गई थी जहां से वह लापता हो गई थी। इसके बाद जब लोगों ने पुलिस के साथ लड़की की तलाश शुरू की, तो उन्हें आरोपी के घर के अंदर ऐसी जगह दिखी, जहां ऐसा लगा कि गड्ढा खोदा गया था। जब इसकी खुदाई की गई तो उन्हें लड़की का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिमाचल से अरेस्ट किया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ