वीरभद्र के बयान और धरने पर बोले सीएम जयराम- पूर्व सीएम से अबतक बात नहीं हुई

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

वीरभद्र के बयान और धरने पर बोले सीएम जयराम- पूर्व सीएम से अबतक बात नहीं हुई

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश के माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ हुई बदसलूकी के मसले पर शुरू हुआ बवाल अब तक नहीं थम सका है। इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। पूरे बजट सत्र से कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों और अन्य का धरना सदन के बाहर जारी है। धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन गुरुवार को पूर्व सीएम और मौजूदा विधायक वीरभद्र सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे और विधायकों के साथ बैठ गए। इस दौरान पूर्व सीएम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर सरकार चाहती तो एक घंटे में ये मसला हल हो जाता।

सदन का नुकसान हो रहा है- सीएम जयराम 

वहीं, अब पूर्व सीएम के इस बयान पर बजट सत्र के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा बातचीत विपक्ष के रवैये पर निर्भर करती है। विधानसभा में चल रहे गतिरोध पर सीएम जयराम ने कहा विधानसभा को चलाने के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। मुद्दों पर चर्चा होती है, जो भी विपक्ष ने किया है वह दुखद है। सभी की इच्छा है कि सदन में सार्थक चर्चा हो। इससे सदन का नुकसान हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: विधायकों के साथ धरने पर बैठे वीरभद्र बोले- जयराम 1 बार मैं 6 बार का सीएम; एक घंटे में होगा हल मसला

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निलंबित विधायकों के साथ धरने पर बैठने को लेकर सीएम ने कहा कि उनकी पूर्व सीएम से कोई बात नहीं हुई है। अगर वो आज सदन में आते हैं तो वे जरूर उनसे इस संबंध में बात करेंगे। निलंबित विधायकों को मनाने के संबंध में सीएम ने कहा कि यह सब विपक्ष के रवैये पर निर्भर करता है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ