यह भी पढ़ें: HPSSC: लेक्चरर स्कूल न्यू पॉलिटिकल साइंस की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट, यहां देखें
राज्य स्तर पर, राज्य का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2019-20 में 8.9 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ 1,62,816 करोड़ रहने का अनुमान था। गत वर्ष 2018-19 में 1,49,422 करोड़ था। कोविड-19 प्रभाव के कारण वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद में 6.2 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं, वर्ष 2019-20 में हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 7.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,90,407 रुपये रहने का अनुमान है, लेकिन अब इसमें भी गिरावट आई है। वर्ष 2018-19 में पिछले वर्ष से 6।6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,76,460 रुपये यह आंका गया था लेकिन वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 3.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,83,286 रहने की सम्भावना है।
टूरिज्म को भारी नुकसान
2020-21 के अन्तर्गत बागवानी उत्पादन में 43 प्रतिशत की कमी के कारण 3.1 प्रतिशत का संकुचन हुआ है। गैर कृषि क्षेत्रों के अपेक्षाकृत उच्च विकास प्रर्दशन के कारण राज्य के सकल मूल्य वर्धित में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की भागेदारी कम हो रही है। पर्यटन क्षेत्र में वर्ष 2019 में विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों के आगमन में 4.63 प्रतिशत की वृद्धि से अच्छा प्रदर्शन रहा, जबकि 2018 में 16.08 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि रही थी। कोविड-19 से पर्यटन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ और वर्ष 2020 में विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों के आगमन में 81.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: CBSE: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की नई डेटशीट जारी, यहां देखें क्या बदलाव हुआ
व्यापार होटल तथा रेस्तंरा क्षेत्र ने वर्ष 2019-20 के अन्तर्गत साकारात्मक विकास दर 4।6 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2020-21 में 9.2 प्रतिशत का संकुचन रहा। परिवहन, अन्य साधनों जैसे सड़क परिवहन (यंत्रीकृत तथा गैर-यंत्रीकृत), जल परिवहन, हवाई परिवहन तथा आकस्मिक सेवाओं में वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत् 5.6 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 28 प्रतिशत की नाकारात्मक वृद्धि हुई।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks