मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद ही शर्मनाक वारदात सामने आई है। जिले के बल्ह क्षेत्र के मैरामसीत में सामने आए इस मामले में एक ससुर को अपनी बेटी सामान बहू का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी ससुर ने अपनी 21 बर्षीय बहु के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी पहले भी पीड़िता ने पुलिस के पास अपने ससुर के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया था तथा अब दुष्कर्म की घटना के संबंध में सीआरपीसी 164 के तहत अदालत में अपने बयान कलमबद्ध करवाए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी से मना करने पर युवती को घोंपा चाकू, फिर फंदे से लटक गया युवक
पीड़िता द्वारा अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया कि शादी के बाद से ससुर उस पर बुरी नजर रखता था तथा उसने मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा की आरोपी को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks