हिमाचल: मासूम के सिर पर आ गिरी लोहे की प्लेट, नहीं बचा 6 बहनों का इकलौता भाई

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मासूम के सिर पर आ गिरी लोहे की प्लेट, नहीं बचा 6 बहनों का इकलौता भाई

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा अपनी 6 बच्चों का इकलौता भाई था, जिसकी मौत के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना क्षेत्र नादौन के साथ सटे ज्वालामुखी के भड़ौली गांव में पेश आया। 

यहां पढ़ें कैसे पेश आया हादसा 

बतौर रिपोर्ट्स, नादौन के वार्ड 7 में रह रहे प्रवासी मजदूर बिंदास सदा अपने परिवार सहित भडोली गांव के एक घर में दिहाड़ी लगा रहा था। इस दौरान जब वह पिल्लर पर लोहे की प्लेट लगा रहे थे तो अचानक प्लेट खिसक कर नीचे खेल रहे उसके 6 वर्षीय बेटे के सिर पर आ गिरी। सिर पर गहरी चोट आने से बच्चा वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजन उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से नादौन अस्पताल ले आए परंतु रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: रिश्तेदार ने लूट ली 5 वर्षीय मासूम की आबरू, हुआ अरेस्ट

मृतक बच्चे के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह परिवार का यह इकलौता बेटा था, जबकि उसकी छह बड़ी बहने हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। वहीं, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ