हिमाचल: फ्रिज में अचानक से हुआ ब्लास्ट, मकान के परखच्चे उड़े

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: फ्रिज में अचानक से हुआ ब्लास्ट, मकान के परखच्चे उड़े

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित समीपवर्ती खुशीनगर में एक खतरनाक हादसा पेश आया। यहां एक मकान में रखे फ्रिज में धमाका होने से मकान के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए तिलक राज ने बताया कि पहले धुआं निकला और इसके बाद फ्रिज में धमाका हो गया। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को 2।09 करोड़ रूपए की वित्तीय मदद

उन्होंने आगे बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि फ्रिज के परखच्चे उड़ गए और मकान में भी आग लग गई। गनीमत यह रही हादसे से कुछ क्षण पहले ही परिवार के सदस्य बाहर निकल गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके से रवाना हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया गया कि इस धमाके की वजह से पीड़ित परिवार को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ