यह भी पढ़ें: पानीपत में पलट गई दिल्ली जा रही HRTC की बस: हिमाचल से रवाना हुई टीम
मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने अभी पालमपुर में हुई सेना की भर्ती में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास किया था और घर मे लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुराहाल है। पालमपुर से घर लौटने के बाद वह खेतों में नहीं गया था, लेकिन दोपहर को बिना बताए कहीं बाहर चला गया। जब कुछ देर बाद खेतों में गए, तो उनका बेटा चारपाई पर पड़ा था और उसका चेहरा नीला पड़ गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा। मृतक के पिता ने इस मामले पर लड़के की हत्या होने का अंदेशा जताया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डिप्रेशन से परेशान युवक ने लगा दी व्यास में छलांग, फिर हुआ कुछ ऐसा
घरवालों का बार-बार कहना है कि उनके बेटे को किसी ने मारा है। वहीं डाक्टर्स का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। घर वालों को हत्या का अंदेशा मृतक प्रदीप के घरवालों को शक है कि उनके लड़के को किसी ने जहर देकर मारा है। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। मामले को गहता से लेते हुए पुलिस गांव में हर तरफ लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की मोत के मामले को सुलझा सके।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks