हिमाचल: 9 जिलों में जारी किया गया अलर्ट, होगी बारिश और बर्फ़बारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 9 जिलों में जारी किया गया अलर्ट, होगी बारिश और बर्फ़बारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों में 7 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ इस दिन बारिश और बर्फ़बारी की संभावना बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ताजा अपडेट के अनुसार कल से पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। 11 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में लीगल होगी भांग की खेती! जानें क्या बोले सीएम जयराम

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव होने की संभंव जताई गई है। सात मार्च को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, चंबा, सोलन व सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। सात मार्च को उक्त जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी, आंधी तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनिहार, सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी है। आंधी तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ