बजट में बागवान और मधुमक्खी पालन पर CM जयराम का विशेष ध्यान; किया 543 करोड़ का प्रावधान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बजट में बागवान और मधुमक्खी पालन पर CM जयराम का विशेष ध्यान; किया 543 करोड़ का प्रावधान

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह बजट पेश किया है। साथ ही कोरोना काल में टूटे अर्थवयवस्था और गिरते जीडीपी का भी असर बजट पर पड़ा है।

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: 'महिलाओं' को 1000 रूपए महीना पेंशन, HRTC को 337 करोड़

बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में खिलौना निर्माण क्लस्टर का बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि ऊना में प्रस्तावित एक हजार करोड़ रुपये के बल्क ड्रग पार्क में 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्टर मीट में एमओयू के तहत 10 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंड ब्रेकिंग भी जल्द होगी। 

बागवानों के लिए 543 करोड़ का प्रावधान:

बजट में मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान प्रदेश के बागवानों पर भी रहा। उन्होंने बागवानों के लिए 5 लाख पौधों के आयात का एलान किया। बागवानों को उपदान देने के लिए नई स्वर्ण जयंती समृद्ध बागवान योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा। हेलनेट के लिए बागवानों को उपदान दिया जाएगा। इसके लिए 60 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल बजट: अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ा, स्वास्थ्य के लिए 3016 करोड़

राज्य मधुमक्खी बोर्ड के गठन की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। 2021-22 में फूलों की खेती के लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की बात कही। साथ ही बागवानों के लिए भी 543 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। 2021-22 में मिल्कफेड को 28 करोड़ अनुदान देने का एलान किया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ