हिमाचल बजट: अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ा, स्वास्थ्य के लिए 3016 करोड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल बजट: अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ा, स्वास्थ्य के लिए 3016 करोड़

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश सरकार ने अपना खजाना पूरी तरह से खोल दिया है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को बड़े तोहफे दिए हैं। 


इसी कड़ी में बजट 2021-22 में हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 3016 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें बीते वर्ष के मुकाबले 314 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: 'महिलाओं' को 1000 रूपए महीना पेंशन, HRTC को 337 करोड़

इसी तरह सूबे के सीएम जयराम ठाकुर ने बजट में प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में कार्यरत अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय 300-300 रूपए बढ़ाने की घोषणा की। इसके अलावा जल गार्ड, पैरा फिटर और पंप ऑपरेटर का मानदेय 300 रूपए बढ़ाने की घोषणा की है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ