हिमाचल बजट: आंगनबाड़ी कार्यकताओं को जयराम सरकार का तोहफा, बढाया मानदेय

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल बजट: आंगनबाड़ी कार्यकताओं को जयराम सरकार का तोहफा, बढाया मानदेय


शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश सरकार ने अपना खजाना पूरी तरह से खोल दिया है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को बड़े तोहफे दिए हैं। इसी कड़ी में सूबे की जयराम सरकार ने वर्षों से लंबित अनागंवाडी कार्यकर्ताओं की मांग को भी स्वीकार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल बजट: शिक्षक और आशा वर्कर को मिला तोहफा; दूध का समर्थन मूल्य बढ़ा

प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकताओं का मानदेय प्रतिमाह 500 रूपए बढ़ाने की घोषणा की है। इसी तरह मिनी आंगनबाड़ी कार्यकताओं का मानदेय प्रतिमाह 300 रूपए बढ़ाने की घोषणा भी प्रदेश सरकार की तरफ से कर दी गई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय प्रतिमाह 300 रूपए बढ़ाने का ऐलान भी प्रदेश सरकार की तरफ से कर दिया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ