शिमला डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की हैं। दूध का समर्थन मूल्य और टीचर्स की सैलरी बढ़ा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने दूध के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में दूध का खरीद मूल्य 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
प्रदेश के स्कूलों में तैनात एसएमसी और आईटी टीचर का भी मानदेय बढ़ाया जाएगा। उन्हें 500-500 रुपए प्रति महीने अधिक दिए जाएंगे। मिड-डे मील कर्मियों के मानदेय में भी 300 रूपए का इजाफा किया गया है।
आशा वर्करों का बढ़ा मानदेय
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में आशा वर्करों ने अच्छा काम किया है इसलिए इनके वेतन में 750 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि हिमाचल में 300 जल भंडारण बांध बनाए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और पंचायतों में 2982 कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाएंगे, जिसके लिए 149 करोड़ रुपए का बजट दिया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks