हिमाचल बजट: वाटर करियर और पंचायत चौक्दारों का मानदेय बढ़ा, खिलाडियों की डायट दोगुनी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल बजट: वाटर करियर और पंचायत चौक्दारों का मानदेय बढ़ा, खिलाडियों की डायट दोगुनी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश सरकार ने अपना खजाना पूरी तरह से खोल दिया है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को बड़े तोहफे दिए हैं। इसी कड़ी में बजट 2021-22 में वाटर कैरियर का प्रति माह मानदेय 300 रूपए बढ़ाने की घोषणा की गई है. इसके अलावा पंचायत चौकीदारों का मानदेय 300 रूपए बढ़ाने की घोषणा। 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल बजट: अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ा, स्वास्थ्य के लिए 3016 करोड़ 

इसी तरह तीसरी, पांचवीं, आठवीं कक्षाओं के लिए परीक्षा अनिवार्य की जाएगी। स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू किए जाएंगे। शतरंज के खेल को बच्चों में प्रोत्साहित किया जाएगा। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डायट मनी दोगुनी करने की घोषणा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ