तिब्बती प्रशासन ने किया था आवेदन, जयराम सरकार ने दी मंजूरी
इस सब के बीच खबर सामने आई है कि प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में रह रहे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को उनके निवास स्थान पर ही पांच मार्च को कोरोना वैक्सीनेशन दी जाएगी, जबकि उनके स्टाफ सहित अन्य करीब 72 बौद्ध भिक्षुओं को जोनल अस्पताल धर्मशाला में टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने अनुमति मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: विधायकों के साथ धरने पर बैठे वीरभद्र बोले- जयराम 1 बार मैं 6 बार का सीएम; एक घंटे में होगा हल मसला
वैक्सीनेशन के लिए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने दो माह पहले आवेदन किया था। सीएम ने कहा कि उनकी ओर से मसले पर बातचीत की गई और सरकार ने मंजूरी दी है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने स्वास्थ्य महकमें को वैक्सीनेशन के लिए पत्र लिखा था। तिब्बती प्रशासन दलाईलामा को उनके निवास स्थान तथा उनके आसपास रहने वाले तिब्बती समुदाय के लोगों सहित सभी को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाए।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks