देवभूमि शर्मसार: रिश्तेदार ने लूट ली 5 वर्षीय मासूम की आबरू, हुआ अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

देवभूमि शर्मसार: रिश्तेदार ने लूट ली 5 वर्षीय मासूम की आबरू, हुआ अरेस्ट

चंबा। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक शर्मसार करने वाली वारदात रिपोर्ट की गई है। यहां पर एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के पुलिस थाना किहार के तहत सामने आया है, पीड़ित बछि के परिजनों द्वारा इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी शख्स से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: जाली दस्तावेजों पर हिमाचल से पाकिस्तान के साथ अन्य देश भेजे गए थे लोग, ऐसे खुला मामला

बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है, जिसकी उम्र भी 18 वर्ष से कम बताई जा रही है। इस वजह से पुलिस इस मामले की बड़ी ही गंभीरता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक़ जब पीड़ित बच्ची ने अपने साथ हुई घिनौनी वारदात के बारे में परिजनों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टल्ली लड़कियों के दो गुटों में हुआ बवाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले को पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ