यह भी पढ़ें: हिमाचल: खेत में पड़ा मिला सेना का फिजिकल पास कर चुका युवक, नहीं बची थी जान
बताया जा रहा है किपति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उताकर लाश को संदूक में डालने के बाद ताला लगा दिया। दरअसल, हुआ यूं कि मृतक महिला गांव में ही एक दर्जी की दुकान में सूटों की तिरपाई का काम करती थी। जब वो दो-तीन दिन नहीं आई तो दुकानदार की पत्नी ने महिला की जानकारी के लिए संपर्क करने का प्रयास किया। पति ने पत्नी के मायके जाने की बात कही। इसी बीच गांव के कुछ ओर लोगों को भी शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: पानीपत में पलट गई दिल्ली जा रही HRTC की बस: हिमाचल से रवाना हुई टीम
महिला के लापता होने को लेकर पति ने भी पुलिस को उसके मायके जाने की बात कही। इसी बीच पुलिस ने मायके में भी संपर्क कर लिया। पति को लेकर पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा खुलने पर काफी दुर्गंध आई। संदूक के एक कोने से इस बात की भनक लग गई कि भीतर लाश है। पुलिस इस बात का पता लाने का प्रयास कर रही है कि हत्या का मकसद क्या रहा था। यह भी साफ हुआ है कि 6 महीने पहले ही महिला की लव मैरिज हुई थी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks