हिमाचल: जंगल में फूल लेने गई मासूम 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, टूटी जीवन की डोर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: जंगल में फूल लेने गई मासूम 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, टूटी जीवन की डोर

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें एक 13 वर्षीय बच्ची की खाई में गिरने से मौत हो गई। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा पुलिस थाना जंजैहली के तहत शिकावरी गांव में पेश आया। बताया गया कि गांव की रहने वाली दया ठाकुर पुत्री हरदेव सुबह स्कूल गई थी। स्कूल से छुट्टी होने के उपरांत वह घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में खिले बुरांस के फूल लेने जा रही थी कि अचानक डबरानाल नामक ढांक से पांव फिसलने के कारण करीब 500 मीटर की गहरी खाई गिर गई,  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के जवान के पेट में अचानक उठा दर्द, नहीं बचाया जा सका

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है। परिवार के सदस्यों और स्थानीय आसपास के ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे तो ढांक से गिरी लड़की कहीं नजर नहीं आई, जिस कारण लोगों ने बीती रात से उसे ढूंढने का भरसक प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे ढूंढ नहीं पाए। शुक्रवार सुबह गांव वालों की सहायता से उसे ढूंढने का प्रयास किया व दोपहर बाद उसकी गिरी चप्पल देखी गई, जिसके आधार पर मासूम का शव करीब आधा किलोमीटर की गहरी खाई से बरामद हो सका। प्रशासन की तरफ से मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ