यह भी पढ़ें: हिमाचल: विधानसभा प्रकरण पर पुलिस से भिड़ गए युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा के बंगाल चुनाव में गठबंधन वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता आमने सामने हैं। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। बंगाल प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुलाम नबी आजाद के साथ आनंद शर्मा पर भी बीजेपी के ध्रुवीकरण को हवा देने के आरोप लगाए हैं तो वहीं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने भी राहुल गांधी का समर्थन करते हुए पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को निशाने पर लिया है। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने G-23 के मुद्दे पर कहा कि मैं नहीं जानता कि ये क्या है और इसमें कौन नेता है लेकिन मैं हमेशा असली कांग्रेस को समर्थन करता हूं और हमेशा असली कांग्रेस के साथ हूं।
यह भी पढ़ें: बीबीए की पढ़ाई करने गया था हिमाचली युवक: बन गया हथियार का सौदागर, अरेस्ट
आनंद शर्मा ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) से कांग्रेस के गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की थी, आनंद शर्मा ने कहा था कि ये फैसला गलत है इसकी चर्चा नेतृत्व को कार्यसमिति की बैठक में करनी चाहिए, जिसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने उन पर जुबानी हमला बोला था। अब हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व खास तौर पर राहुल गांधी पर विश्वास जताते हुए कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस के दोबारा से उत्थान में पूरी तरह से सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को कलह छोड़कर एक साथ आना चाहिए और राहुल गांधी का हाथ मजबूत करना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks