अखबारों में टेंडर दिए बिना खुद बना ली रसीदें
नैय्यर ने बेबी किट, कंबल, पोस्टरों को टेंडर प्रक्रिया अपनाए बिना खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। नैय्यर ने कहा कि विभाग ने गोलमोल जवाब दिया है। स्थानीय व्यक्तियों से खरीद भी नहीं की गई है। अखबारों में टेंडर नहीं दिए गए। रसीदें स्वयं बना ली गई हैं। इसी बीच, माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि इस तरह के घोटाले पूरे प्रदेश में हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम का बड़ा बयान: मैं गवाह हूं, मुकेश ने दिया धक्का, CCTV से दिखाया जाए जनता को सच
इसके जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि चंबा जिले के लिए बेबी किट और अन्य सामान की खरीद के लिए छह लाख रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा कि 500 रुपये की किट 435 में रुपये में खरीदी गई है। यह सारा काम उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने इसमें भाग लिया था और न्यूनतम बोलीदाता को इसका काम आवंटित किया गया था। उन्होंने कहा कि विधायक के सवाल उठाने पर प्रक्रिया को दोबारा देखा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks