यह भी पढ़ें: हिमाचल: मासूम के सिर पर आ गिरी लोहे की प्लेट, नहीं बचा 6 बहनों का इकलौता भाई
महाराष्ट्र एटीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश में एक महीने से ज्यादा समय से कोवर्ट ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर छापेमारी भी की। इसी कड़ी में एटीएस की टीम को सफलता मिली और उन्होंने चरस के किंगपिन रूमी ठाकुर को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया। रूमी ठाकुर कुल्लू में एक रिवर व्यू नाम का होटल चलाता है। एटीएस सूत्रों की माने तो ठाकुर मुंबई, गोवा, बैंगलुरु और पुणे में चरस का सबसे बड़ा सप्लायर है। वह कभी लोगों के सामने नहीं आता था। इस मामले में दो और आरोपियों की तलाश में एटीएस की टीम अभी भी हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन चला रही है।
बाइक के साइलेंसर में छुपाकर मनाली से ले जाते थे चरस
दरअसल दिसम्बर 2020 में पुणे पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को 32 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कीमत 1।20 करोड़ रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग 31 दिसम्बर की पार्टी के लिए मुम्बई, पुणे, गोवा और बैंगलुरू में चरस, सप्लाई करने जा रहे थे। ये लोग 32 किलो चरस में से 22 किलो मुम्बई, 5-5 किलो गोवा और बैंगलुरू और दो किलो पुणे के पब्स और पार्टीज़ में सप्लाई करने वाले थे। ये लोग चरस को बाइक के साइलेंसर में छुपाकर मनाली से दिल्ली लाते थे और फिर वहां से ट्रेन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पुणे, मुम्बई, गोवा और बैंगलुरू लेकर जाते थे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks