यह भी पढ़ें: बजट सत्र प्रश्नकाल में अपनों की खिलाफत: अनिल शर्मा के बाद धवाला ने भी अपने मंत्री को घेरा
सूत्रों की मानें तो परफॉर्मेंस महज एक कारण है, लेकिन इन्हें हटाने के पीछे कांग्रेस में दूसरे गुट का दबाव भी माना जा रहा है। बीते हफ्ते सोलन जिले स्थित कसौली में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक के बाद इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन जिलों में अगले अध्यक्ष कौन होंगे, उन्हें मनोनित किया जाएगा या फिर चयन के लिए पूरी प्रक्रिया को अपनाया जाता है यह आने वाले दिनों में ही तय होगा। जिला अध्यक्षों को हटाने व नए की तैनाती के दौरान कोई विवाद न हो इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी प्रक्रिया अपनाएगी। पार्टी हाईकमान को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हाईकमान की मंजूरी आने के बाद ही इस मामले में आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: भगवान नहीं हैं राज्यपाल, सीएम जयराम को मांगनी चाहिए माफ़ी- वॉकआउट कर बोले कांग्रेस विधायक
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी 10 मार्च को प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी। इस दौरान शिमला में बड़ा प्रदर्शन होगा। चौड़ा मैदान से लेकर विधानसभा तक रैली निकाली जाएगी। प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। इसको लेकर बुधवार को शिमला में रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित होने जा रही है। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हिस्सा लेंगे। विस घेराव के अलावा बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks