कुल्लू/मंडी: मंडी जिले के सरकाघाट के रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने गुरुवार को कुल्लू से 10 किलोमीटर दूर भुंतर स्थित नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, गनीमत रही की युवक को छलांग लगाते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया। युवक के कूदने के ठीक बाद स्थानीय युवकों ने भी नदी में छलांग लगा दी और जान पर खेल कर युवक को बाहर निकाला।
युवक को बाहर निकालने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने युवक को थाने ले गई। जहां युवक की स्थिति खतरे से बाहर है और उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, वह भी भुंतर थाना पहुँच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र के बयान और धरने पर बोले सीएम जयराम- पूर्व सीएम से अबतक बात नहीं हुई
मिली जानकारी के अनुसार युवक काफी समय से तनाव में था और तनाव की वजह से ही उसने नदी में आत्महत्या के प्रयास से छलांग लगाया था। परिजनों के आने के बाद ही मामले में विशेष खुलासा हो पाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks