कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू जिला मुख्यालय में विधानसभा प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेसी पदाधिकारियों के बीच झड़प हुई। जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक दोनों गुटों के बीच सरकार का पुतला जलाने और बुझाने को लेकर संघर्ष चला रहा, लेकिन इस बीच युवा कांग्रेस ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी बार कागज और अन्य वस्तुएं एकत्रित कर पुतला जलाया। हालांकि, जैसे ही युवा कांग्रेस ने पुतला जलाने का प्रयास किया और पुतले को आग लगाई तो पुलिस जवानों ने आग को बुझा दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में, आखिर क्यों गिरेगी गाज- जानें
इसी बात को लेकर युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच खूब हाथापाई हुई। माहौल काफी देर के लिए तनावपूर्ण रहा। मौके पर जमकर नारेबाजी की गई। इससे पहले युवा कांग्रेसी की रैली कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच ढालपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से कला केंद्र होते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाद ढालपुर पहुंची थी। युवा कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को खूब घेरा। विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की गई। सरकार की विधानसभा प्रकरण को लेकर एक तरफा कार्यवाही करने को लेकर कड़ी निंदा की है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks