बीबीए की पढ़ाई करने गया था हिमाचली युवक: बन गया हथियार का सौदागर, अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बीबीए की पढ़ाई करने गया था हिमाचली युवक: बन गया हथियार का सौदागर, अरेस्ट

नई दिल्ली/चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले स्थित एक छोटे से गांव से निकलकर बीबीए की पढ़ाई करने निकला युवक अवैध हथियार का तस्कर बन गया। अब आरोपी लड़के को देश की राजधानी दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने दिल्ली में बदमाशों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में निखिल व नदीम नामक दो शख्स को गिरफ्तार किया है। निखिल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुवाड़ी थाना स्थित तनुहट्टी गांव का रहने वाला है। निखिल बनीखेत स्थित डीएवी कालेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। इन दिनों यह बिंदापुर इलाके में रह रहा था। निखिल के पास से दो पिस्टल व चार कारतूस व नदीम के पास से दो पिस्टल व दो कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: विधानसभा प्रकरण पर पुलिस से भिड़ गए युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो

पुलिस ने निखिल को तब दबोचा जब वह बिंदापुर में हथियार की खेप लेकर किसी को सौंपने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले से ही सतर्क थी। निखिल पिछले दो वर्षों से अवैध हथियार की दिल्ली में आपूर्ति कर रहा था। दिल्ली से पहले वह पंजाब के लुधियाना व अन्य स्थानों पर अवैध हथियार बेच चुका है। उसे पंजाब पुलिस ने इन मामलों में गिरफ्तार किया था। पानीपत निवासी सरफराज के कहने पर दो महीने पहले वह दिल्ली आकर रहने लगा ताकि यहां वह पुलिस की पकड़ से बचा रहे। बदापुर इलाके में उसने किराये पर कमरा लिया और सरफराज के कहे अनुसार वह यहां दिल्ली में अवैध हथियार की आपूर्ति करने लगा। हाल ही में इसने नदीम को दो पिस्टल दिए थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में, आखिर क्यों गिरेगी गाज- जानें

पुलिस ने इस जानकारी के बाद नदीम को भी दबोच लिया। अब पुलिस सरफराज की तलाश में जुटी है। पूछताछ में निखिल से पुलिस को पता चला कि फेसबुक पर उसकी पहचान सरफराज से हुई। बातों ही बातों में उसने सरफराज को बताया कि वह काफी रुपये कमाना चाहता है। तब सरफराज ने उसे अवैध हथियार के धंधे में शामिल कर लिया। सरफराज के कहने पर उसने पहले हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अवैध हथियार की आपूर्ति का काम शुरू किया। इसके बाद उसने यही काम पंजाब में शुरू किया।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ