शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर (स्कूल न्यू) पॉलिटिकल साइंस की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया है। इस परीक्षा में 401 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बता दें कि इन पदों के लिए 14 मार्च 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह पद उच्च शिक्षा विभाग में भरे जाने हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक की चपेट में आया फौजी नहीं बचा, बीमा की क़िस्त जमा करवाने गया था
ये पद 10 दिसंबर 2019 को विज्ञापित किए गए थे। अब सफल अभ्यर्थियों का 15 नंबर का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर भी उपलब्ध करा दिया गया है, इसके अला नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने की है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks