शिमला: हिमालच प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की तारीख घोषित की जा चुकी हैं। लेकिन विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी काफी सीमित समय के लिए खुल रही हैं। जिस कारण छात्रों को परीक्षा की तैयारी में कठिनाई का सामना करना पर रहा है।
इस बाबत बुधवार को विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थी परिषद इकाई सचिव आकाश नेगी जी ने बताया कि परीक्षा की तारीखें नजदीक आ रही हैं। ऑनलाइन माध्यम पर भी पठन पाठन की समुचित सामग्री उपलब्ध नहीं है। पुस्तकालय काफी सीमित समय के लिए खुल रही है। जिस कारण छात्रों को गंभीर समस्या का सामना करना पर रहा है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पुस्तकालय के समय में बढ़ोतरी करके सुबह 9 से शाम के 9 बजे तक किया जाए। ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिल पाए।
साथ ही विद्यार्थी परिषद ने शोध के छात्रों के लिए पुस्तकालय को चौबीसों घंटे खोलने की मांग रखी है। ताकि वे निरन्तर अपना शोध सम्बन्धी कार्य जारी रख सकें।
बता दें कि कोविड संक्रमण के मद्देनजर विश्वविद्यालय बंद था। अब क्रमानुसार विभागें खुलने शुरू हो गए हैं। पहले विज्ञान विभाग खुली हैं और संकाय के छात्र भी विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks