मैं सिर्फ अध्यक्ष हूं, पार्टी के असली कमांडर तो वीरभद्र सिंह हैं: कुलदीप राठौर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मैं सिर्फ अध्यक्ष हूं, पार्टी के असली कमांडर तो वीरभद्र सिंह हैं: कुलदीप राठौर

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही गुटबाजी के मसले पर बड़ा बयान दिया है। नेतृत्व के सवाल पर राठौर ने कहा कि मैं सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष हूं, लेकिन पार्टी के सुपर कमांडर तो वीरभद्र सिंह ही हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही सभी नेता मिलकर वर्ष 2022 में सरकार बनाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में लीगल होगी भांग की खेती! जानें क्या बोले सीएम जयराम

इस दौरान कुलदीप सिंह राठौर ने सीएम जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक करें। पंचायत चुनावों में दलबदल के सहारे बीजेपी ने जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाए। सीएम के गृह जिले में जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशी को पराजित करने वाले आजाद उम्मीदवार को जिला परिषद का अध्यक्ष बनाना पड़ा। बीजेपी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा। 

अनिल शर्मा की कांग्रेस में वापसी पर दिया बड़ा बयान 

राठौर ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय नेता पंचायतों के चुनाव में भी पहुंच जाते हैं। नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने कमेटी गठित की है। छह मार्च को धर्मशाला और आठ मार्च को मंडी में बैठक होगी। 10 को शिमला में प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में रैली होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय शुरू हुए कार्यों पर बीजेपी सरकार के फीते काटे जा रहे हैं। 

सीएम हर हफ्ते कर्ज लेने के लिए दिल्ली पहुंच जाते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कर्ज लेकर यह धनराशि कहां खर्च हो रही है। मंडी से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के कांग्रेस में वापसी पर राठौर ने कहा कि उनके पिता सुखराम शर्मा कांग्रेस में हैं। उनके पौत्र ने लोकसभा का चुनाव लड़ा है। अनिल चाहें तो कांग्रेस में आ सकते हैं, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ