शिमला: टैक्स चोरी के आरोप में फंसे भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इनकम टैक्स विभाग ने उनके कई बैंक खातों को सीज भी कर दिया है। मामला उजागर होने के साथ ही बलवीर शर्मा विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
गुरुवार को उन्होंने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर अपना बचाव करते हुए उन्होंने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिसे ख़बरों में जिसे टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है, असल में वह देनदारी है। बेचे गए फ्लैट पर सर्विस टैक्स नहीं चुकाने का मामला है। अन्य कोई टैक्स की बात नहीं है।
पल्ला झाड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह टैक्स फ्लैट खरीदने वाले लोगों को देना था जोकि उन्होंने नहीं चुकाया है। इसलिए उन्हें अलग से नोटिस निकाल कर एक करोड़ 72 लाख रुपये जमा करने को कहा गया है।
कहा: चैपाल की जनता सब जानती है
विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि वर्तमान में यह मामला विचाराधीन है, जो भी फैसला होगा, उस हिसाब से वह चुकता करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर यदि टैक्स चोरी का मामला साबित हो जाता है तो वह विधायकी से इस्तीफा दे देंगे। खाता सीज होने के मामले पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर 31 मार्च तक रिकवरी का दबाव रहता है, इसलिए ऐसा किया गया है। कुछ पैसा उन्होंने पिछले दिनों जमा किया है। ये खाते खोल दिए जाएंगे।
विरोधियों के मसले पर उन्होंने कहा कि उनका काम है विरोध करना इसलिए वह इस मामले को तूल दे रहे हैं। चैपाल की जनता सब जानती है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks