जयराम कैबिनेट: ETO के पद भरने को मिली मंजूरी, और भी बहुत कुछ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट: ETO के पद भरने को मिली मंजूरी, और भी बहुत कुछ

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयरामन ठाकुर की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान कैबिनेट ने कई अहम् फैसलों पर मुहर लगाई है। कैबिनेट की इस बैठक में जहां 2021-22 के बजट को मंजूरी मिली। वहीं, कैबिनेट ने आबकारी और कराधान अधिकारी के चार पदों को भरने की मंजूरी दी है। इसमें तीन पद बैकलॉग सामान्य एक्स सर्विसमैन और एक पद सामान्य (PWD) से भरा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचाल: टैक्स चोरी में बुरे फंसे जयराम के MLA, बोले - मामला साबित हुआ तो छोड़ देंगे विधायकी

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी की सम्मान राशि, प्रसुविधाएं तथा उससे संबंधित विषयों को उपलब्ध करने के लिए विधेयक बनाने और विधानसभा के वर्तमान सत्र में प्रस्तुतीकरण को मंजूरी दी गई। वहीं, कैबिनेट की इस बैठक में स्वर्णिम हिमाचल कार्याक्रमों व स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ कुल्लू जिले में पुलिस थाना कुल्लू के तहत पड़ती पंचायत जीया को पुलिस थाना भुंतर के अधीन करने को भी मंजूरी मिली है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: हिमाचल में हजारों पूर्व सैनिकों को घर के पास मिलेगी नौकरी

इसी तरह उचित मूल्य दुकानों खोलने की गाइडलाइन में संशोधन को भी मंजूरी प्रदान की गई है। विशेष भूमि अधिग्रहण इकाइयों बिलासपुर, पंडोह -1, पंडोह -2 और शाहपुर को एक साल के विस्तार को भी मंजूरी मिली है। 1 मार्च 2021 से 28 फरवरी 2022 तक विस्तार दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ