जयराम सरकार ने खोला 30 हजार नौकरियों का पिटारा, जानें किस-किस विभाग में होगी भर्ती

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम सरकार ने खोला 30 हजार नौकरियों का पिटारा, जानें किस-किस विभाग में होगी भर्ती

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश सरकार ने अपना खजाना पूरी तरह से खोल दिया है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को बड़े तोहफे दिए हैं। इसी कड़ी में सूबे की जयराम सरकार ने विभिन्‍न श्रेणी के कुल 30 हजार पदों को भरने का लक्ष्‍य रखा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल बजट: अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ा, स्वास्थ्य के लिए 3016 करोड़

इसके तहत 2021-22 में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 4000 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 8000 पद भरे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के 5000 पद भरे जाएंगे। जलशक्ति विभाग में पैरा फीटर, पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्करों के 4000 पद भरे जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: 'महिलाओं' को 1000 रूपए महीना पेंशन, HRTC को 337 करोड़

इसके अलावा पुलिस, बिजली बोर्ड, जेई, सहायक अभियंता, पशुपालन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पद, जेओए आईटी के पद और चतुर्थ श्रेणियों कर्मचारियों के भी कई पद भरे जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि 2021-22 में प्रदेश सरकार 30 हजार से अधिक कार्यमूलक पदों को भरने का लक्ष्य रखेगी।  

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ