जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: 'महिलाओं' को 1000 रूपए महीना पेंशन, HRTC को 337 करोड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: 'महिलाओं' को 1000 रूपए महीना पेंशन, HRTC को 337 करोड़

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर आज शनिवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। कोरोना काला के बीच कमजोर पड़ी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसके अलावा कई सारे सरकारी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने का फैसला प्रदेश सरकार की तरफ से किया गया है। वहीं, आने वाले साले में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी सीएम जयराम ने कई बड़े ऐलान किए हैं। 

महिलाओं को बिना आय सीमा के 1000 रूपए पेंशन 

प्रदेश सरकार ने स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना शुरू करने की घोषणा। इसके 65 साल से ऊपर की महिलाओं को बिना आय प्रमाण पत्र के 1000 रूपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इससे प्रदेश की 60 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। 2021-22 में 40 हजार अतिरिक्त पेंशन लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में जोड़े जाएंगे। 1050 करोड़ रूपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल बजट: अंशकालीन कर्मियों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ा, स्वास्थ्य के लिए 3016 करोड़

HRTC को भी मिला बड़े बजट का तोहफा 

बजट 2021-22 में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के लिए 377 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बसों सहित 200 नई बसें खरीदीं जाएंगी। इसी के साथ सरकार के बजट में7000 लोगों को निजी उद्योगों में नौकरी दिलाने का प्रावधान किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ