हिमाचल: नहीं बचाई जा सकी स्ट्रोक से पीड़ित महिला, परिजनों ने लेडी डॉक्टर को पीटा, जमकर तोड़फोड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: नहीं बचाई जा सकी स्ट्रोक से पीड़ित महिला, परिजनों ने लेडी डॉक्टर को पीटा, जमकर तोड़फोड़

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला स्थित नाहन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर स्थित एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराने आई महिला की इलाज के दुरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने मौके पर मौजूद स्टाफ और लेडी डॉक्टर के साथ मारपीट की और अस्पताल में भी जमकर तोड़फोड़ की। अब यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: विधानसभा प्रकरण पर पुलिस से भिड़ गए युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद दो महिलाओं ने लेडी फिजिशियन पर हमला कर दिया। बतौर रिपोर्ट्स, मेडिकल कॉलेज में लेडी फिजिशियन का मेडिकल भी करवाया गया है। आरोप ये भी है कि हमले के दौरान मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ से भी जमकर बदसलूकी व हाथापाई की गई। इसके बाद पूरा अस्पताल स्टाफ सहम गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत किया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सियासत: घर में ही घिर गए आनंद शर्मा, वीरभद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान

बतौर रिपोर्ट्स, शंभूवाला क्षेत्र की रहने वाली महिला को स्ट्रोक का अटैक हुआ था। स्थिति नाजुक होने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो तिमारदारों का व्यवहार शुरू से ही सही नहीं था। लेडी फिजिशियन से हाथापाई करने के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद मृतक महिला के करीबियों ने तोड़फोड़ भी की। आरोप आईसीयू में घुसकर वेंटीलेटर को तोड़ने का भी है। हालांकि परिजन नहीं चाहते थे कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाए, लेकिन पुलिस इस बात के लिए राजी नहीं हुई। पुलिस द्वारा इस संबंध में आईपीसी की धारा-147, 149, 427 व 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल की सीसी फुटेज को भी कब्जे में लिया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ