यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर चल रहे 3 लोगों को रौंदा, नहीं बच एक युवक, 2 पहुंचे अस्पताल
एसटीएफ के हाथ लगे दस्तावेजों से पता चला है कि फर्जी तरीके से अफगानिस्तान, पाकिस्तान, दुबई और इराक भेजे गए अधिकतर लोग नेपाल मूल के हैं। इस मामले में एसटीएफ ने दस्तावेजों को सत्यापन के लिए मेरठ स्थित आर्मी इंटेलीजेंस कार्यालय भेज दिया है। सत्यापन के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोग सही और कितने फर्जी ढंग से इन देशों में गए हैं। एसएसपी एसटीएफ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी इंटेलीजेंस व अन्य एजेंसियों को भेजे गए दस्तावेजों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टल्ली लड़कियों के दो गुटों में हुआ बवाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
एसटीएफ ने बीती 21 जनवरी को इस गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो जाली दस्तावेज तैयार कर व्यक्तियों को विदेश भेजता था। वहां उन्हें सेना के जाली दस्तावेजों की मदद से सिक्योरिटी एजेंसियों में नौकरी दिलाई जाती थी। पुलिस ने इस मामले में सेना से रिटायर्ड कर्मी समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के घर से सेना से संबंधित दस्तावेज, 20 मुहर और सेना की 90 डिस्चार्ज बुक बरामद की गई थीं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks