शिमला ने हासिल किया बड़ा मुकाम: इस मामले में बना देश में नंबर-1

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला ने हासिल किया बड़ा मुकाम: इस मामले में बना देश में नंबर-1

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला ने एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए देश का नंबर 1 शहर होने का गौरव हासिल किया है. दरअसल, भारत में रहने के लिहाज से सबसे सुगम शहरों में हिमाचल का शिमला शहर देशभर में पहले स्थान पर रहा है। शिमला शहर को यह तमगा छोटे शहरों की तुलना में दिया गया है। केंद्र सरकार में मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ईज ऑफ लिविंग की रैंकिंग जारी की है। ईज ऑफ लिविंग मतलब जीवन जीने की सुगमता। 

यह भी पढ़ें: सीएम का बड़ा बयान: मैं गवाह हूं, मुकेश ने दिया धक्का, CCTV से दिखाया जाए जनता को सच

शिमला शहर को छोटे शहरों की तुलना में नंबर एक आंका गया है। ईज ऑफ लिविंग की रैंकिंग में दो तरह के शहर शामिल हैं। एक रैंकिंग में वो शहर हैं जिनकी आबादी दस लाख से ज्यादा है तो दूसरी रैंकिंग में वो शहर शामिल हैं जिनकी आबादी दस लाख से कम है। दस लाख से कम आबादी वाली ईज ऑफ लिविंग रैंकिंग में शिमला देशभर में नंबर एक है। आपको बता दें कि ईज ऑफ लिविंग सूचकांक के तहत कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति ने ताला बंद पेटी में रखा था पत्नी का शरीर, 6 माह पहले हुई थी लव मैरिज

इसमें पहले स्थान पर शिमला, दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर, तीसरे स्थान पर सिलवासा, चौछे स्थान पर काकीनाडा, पांचवें स्थान पर सलेम, छठे स्थान पर वेल्लोर, सातवें स्थान पर गांधीनगर, आठवें स्थान पर गुरुग्राम, नौवें स्थान पर दावणगेरे और दसवें स्थान पर तिरुचिरापल्ली है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ