यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने बजट से पहले बिगाड़ा किचन का बजट, डिपो में मिलने वाले रिफाइंड के रेट बढे
मिली जानकारी के मुताबिक़, पहले तो युवक बुधवार को रात करीब दो बजे सरांह गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसा और एक लड़की को कहने लगा कि मैं तुझसे प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद गुस्से से लाल-पीला होकर युवक ने लड़की को धमकी दी और चाकू से युवती के गले पर चोट पहुंचाई। जब लड़की चिल्लाई तो युवक वंहा से भाग गया। परिजन घायल लड़की को सिविल अस्पताल चौपाल लेकर गए, जिसके बाद पुलिस थाना चौपाल में मामला दर्ज करवाया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लूटी थी किशोरी की आबरू, अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
उसके बाद गुरुवार सुबह 9 बजे पुलिस को सुचना मिली कि सरांह में एक युवक ने फंदा लगाया है। जानकारी है कि जिस लड़की के घर में देर रात को युवक घुसा था, ये भी उन्हीं का दूसरा मकान है। यहां पर कुलदीप ने फंदा लगाया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर युवक कुलदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक युवक के शव को भी कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks