हिमाचल: ट्रक की चपेट में आया फौजी नहीं बचा, बीमा की क़िस्त जमा करवाने गया था

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ट्रक की चपेट में आया फौजी नहीं बचा, बीमा की क़िस्त जमा करवाने गया था

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बतौर रिपोर्ट्स, घर से एलआईसी की किस्त जमा करवाने गए इंदौरा के जटोली गांव निवासी युवा सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक जवान थाना इंदौरा के तहत आते डैकबां पंचायत के गांव जटोली का रहने वाला था। उसकी उम्र 23 साल बाटी जा रही। यह दर्दनाक हादसा जसूर में पेश आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: कांग्रेसी प्रदर्शन के आगे झुकी जयराम सरकार, रद्द हुआ विधायकों का सस्पेंशन

जटोली गांव के वार्ड सदस्य रवि कुमार ने बताया कि मृतक जवान का नाम पंकज कुमार था। वह दो साल पहले ही सेना की पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। वहीं, उसका बड़ा भाई पहले से ही सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़ पंकज नूरपुर से वापस जटोली अपने घर आ रहा था कि वह जसूर में ट्रक की चपेट में आ गया। लोग उसे पठानकोट के अमनदीप हॉस्पिटल ले गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ