विक्रमादित्य ने 'हंसराज' की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात, लोग बोले- कद काठी का मजाक उड़ाना सही नहीं

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

विक्रमादित्य ने 'हंसराज' की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात, लोग बोले- कद काठी का मजाक उड़ाना सही नहीं

शिमला। हिमाचल प्रदेश की शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह और विधानसभा अध्यक्ष हंसराज के बीच चल रही गहमागहमी से कौन वाकिफ नहीं है। दरअसल, हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने हाल ही में कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह पर भी कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब विक्रमादित्य सिंह ने अपनी और हंसराज की तस्वीर का एक कोलाज पोस्ट करते हुए हंसराज पर निशाना साधा है। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: ETO के पद भरने को मिली मंजूरी, और भी बहुत कुछ

विक्रमादित्य सिंह ने अपनी और हंसराज की तस्वीर का एक जोड़ा पोस्ट करते हुए लिखा कि यें महाशय कहते हैं इनको हमसे जान का ख़तरा है, की विक्रमादित्य सिंह गुंडा है। कहते हैं एक तस्वीर हजारों शब्द बयान करती है, अब आप ही तय कीजिए कौन क्या है। बाक़ी जनमंच के अफ़सरों के साथ बदसलूकी के इनके किससे तों इनके मशहूर हैं ही। जय श्री राम' विक्रमादित्य द्वारा जो तस्वीर शेयर की गई है। उसमें वो खुद तो बड़े ही सज्जन नजर आ रहे हैं। वहीं, हंसराज की तस्वीर को देखा जाए तो वे थोड़े स्टाइलिश दबंग लुक में नजर आ रहे हैं। 

अब विक्रमादित्य सिंह द्वारा किए गए इस पोस्ट पर कुछ लोग आपत्ति भी जाता रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं विक्रमादित्य सिंह ने जो तस्वीर शेयर की वो इससे हंसराज की कद काठी का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि यह इनसान खुद तय नहीं करता कि इनसान की कद काठी कैसी होगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ