यह भी पढ़ें: हिमाचल के बेटे ने भारत के टॉप 10 अरबपतियों में बनाई जगह, जानें कौन है जय चौधरी
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जब पूछा गया कि क्या गतिरोध को समाप्त करने के लिए वह सीएम जयराम से जाकर बात करेंगे तो वीरभद्र सिंह ने हंसते हुए सवाल को टालते हुए कहा कि जयराम एक बार के सीएम हैं मैं 6 बार का मुख्यमंत्री रह चुका हूं। मैंने 21 बार प्रदेश में बजट भी पेश किया है। विधानसभा में चल रहे गतिरोध पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह बहुत मामूली मामला है। अगर सरकार चाहती तो एक घंटे में ये मसला हल हो जाता। लेकिन भाजपा सरकार चाहती है कि ये स्थिति ऐसी ही बनी रहे। पूर्व सीएम और दिगग्ज कांग्रेस नेता वीरभद्र ने कहा कि पक्ष और विपक्ष एक ही परिवार है और परिवार के अंदर कई बाते होतीं हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: विधानसभा प्रकरण पर पुलिस से भिड़ गए युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो
दोनों को एक-दूसरे के प्रति सहनशील होना चाहिए और यही हमारी परंपरा रही है। उन्होंने कहा निलंबन रद्द ना होने की सूरत में धरना जारी रहेगा। वहीं, सरकार को बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि सदन चले और कार्यवाही हो, यह सरकार की जिम्मेवारी है। वीरभद्र सिंह विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे और केवल धरना देने के लिए यहां पहुंचे हैं। सुबह 11 बजे के करीब वह विधानसभा पहुंचे और गेट पर विधायकों के साथ बैठ गए। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने हाथों में काली पट्टी बांधी है। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के बाद पूर्व सीएम धरनास्थल से रवाना हो गए।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks