जल रक्षक के पदों पर होगी भर्ती: जल शक्ति विभाग ने मांगे आवेदन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जल रक्षक के पदों पर होगी भर्ती: जल शक्ति विभाग ने मांगे आवेदन

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग द्वारा सुंदरनगर उपमंडल में चल रही 9 पेयजल योजनाओं के रख रखाव के लिए जल रक्षकों के पद भरे जाएंगे। विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पेयजल योजना खिलड़ा-धारंडा, धारंडा, देहवीं-जखौल, अलसू, कांगू-डैहर, पटेहर-नालनी, हराबाग, गुड्डीधार, चेनाल-तलेली और चनोल-नालग में यह पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 9 जिलों में जारी किया गया अलर्ट, होगी बारिश और बर्फ़बारी

आवेदकों को प्रार्थना पत्र अन्य सत्यापित दस्तावेज़ों सहित सहायक अभियंता सुंदरनगर के कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा करवाने होंगे। खिलड़ा से संबंधित आवेदकों को प्रार्थना में यह बताना होगा कि वह खिलड़ा पंचायत के तहत आने वाली उपरोक्त दो उठाऊ पेयजल योजनाओं में से किसी योजना के लिए आवेदन कर रहा है। दस्तावेजों का निरीक्षण 25 से 27 मार्च तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के जवान के पेट में अचानक उठा दर्द, नहीं बचाया जा सका

खिलड़ा व कांगू से संबंधित साक्षात्कार 30 मार्च, सलापड़, चमुखा व बोबर से संबंधित 31 मार्च तथा जांबला, चनोल व नालग का साक्षात्कार 1 अप्रैल को सहायक अभियंता कार्यालय सुंदरनगर में होगा। आवेदक का 10वीं पास होना और संबंधित पंचायत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। आइआरडीपी और अनुभवी आवेदकों को वरीयता दी जाएगी। इसके बाद जल रक्षकों की नियुक्ति सरकार द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ