हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम: दो दिन होगी बारिश और बर्फ़बारी, जारी हुआ येलो अलर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम: दो दिन होगी बारिश और बर्फ़बारी, जारी हुआ येलो अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद छह मार्च से सूबे में बारिश और बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, छह और सात मार्च को मैदानी जिलों में अंधड़ और बारिश तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल सियासत: घर में ही घिर गए आनंद शर्मा, वीरभद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान

पांच मार्च की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अंधड़ की चेतावनी के बीच सभी क्षेत्रों में धूप खिली। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह से आठ मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। नौ मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ