यह भी पढ़ें: हिमाचल: सहकर्मी ने कार्यस्थल पर ही लूट ली महिला की आबरू, शरीर पर मिले निशान
इन 158 लोगों में छात्र, शिक्षक और हेल्पर शामिल हैं। चंबा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश गुलेरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 29 मार्च को एक पॉजिटिव केस आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई थी। जिसमें छात्र, शिक्षक और स्टाफ समेत 158 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को स्कूल कैंपस में आइसोलेट किया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते नये मामलों को देखते हुये राज्य के शैक्षिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पहले कार को ठोंका फिर पुलिसवाले पर चढ़ा दी बोलेरो, भागने के बाद हुआ अरेस्ट
राज्य सरकार ने इससे पहले 27 मार्च से चार अप्रैल तक स्कूलों, कॉलेजों अन्य शैक्षिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की थी। ठाकुर ने कुल्लू में संवाददाताओं से कहा लेकिन अब इस बंद को बढ़ा कर 15 अप्रैल तक कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि पंजाब से लगने वाले हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों उना, कांगड़ा और सोलन में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks