हिमाचल: 16 साल की किशोरी हो गई गर्भवती, आबरू लूटनेवाला आरोपी अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 16 साल की किशोरी हो गई गर्भवती, आबरू लूटनेवाला आरोपी अरेस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी शिमला में दुष्कर्म का शिकार होने के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई और उसके पेट में 6 माह का गर्भ पल रहा है। पीड़िता अभी 16 साल की है। इस वारदात को नेपाली मूल के एक युवक ने अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: 65 वर्षीय बजुर्ग ने लूटी 4 वर्षीय मासूम की आबरू, हुआ अरेस्ट

मामले के अनुसार पीड़ित किशोरी नेपाली मूल के 18 वर्षीय युवक के संपर्क में आई थी। आरोपी ने एक साल तक पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। मामले से पर्दा तब उठा जब किशोरी के पेट में दर्द उठी और चैकअप के लिए उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता ने छोटा शिमला थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: किशोर ने दोस्त के सिर पर दे मारा बल्ला, PGI गया पर नहीं बचा

नेपाली मूल का आरोपी परिवार सहित ब्योलिया इलाके का रहने वाला है औऱ निजी गाडी चलाता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया गया है और उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ छोटा शिमला थाने में आईपीसी की धारा 376 और पोस्को के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ