यह भी पढ़ें: बड़ी बात कह गए सीएम जयराम: मंडी को महसूस नहीं होने देंगे MLA अनिल शर्मा की कमी
पुलिस द्वारा इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है, मासूम को घर में अकेला पाकर आरोपी ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। वारदात के समय मासूम की मां अपने रिश्तेदार के घर गई थी। दोपहर बाद जब वह वापिस लौटी, तो बच्ची ने अपनी मां को इस हरकत के बारे में बता दिया। आरोपी गीता राम उत्तराखंड का मूल निवासी है, जो चौपाल में मजदूरी का काम करता था।
यह भी पढ़ें: हो गया फाइनल: सीएम जयराम ने खुद बताया- 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-शैक्षणिक संस्थान
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है और उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks