इन पदों पर हो रही भर्ती- लिस्ट नीचे देखें
- इस भर्ती के तहत फार्मासिस्ट के 100 पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, फार्मासिस्ट के पदों को पोस्ट कोड संख्या 894 के तहत भरा जाएगा।
- इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा विभाग में एलटी के 9 पद भी अधिसूचित किए गए हैं।
- स्टाफ नर्स के 90 पदों को पोस्ट कोड संख्या 893 के तहत भरा जाएगा।
- अलग- अलग विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 23 पद भी भरे जाने हैं, इसके लिए आयोग ने पोस्ट कोड संख्या 903 निर्धारित की है।
- वहीं स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन के 29 पदों को पोस्ट कोड संख्या 905 के तहत भरा जाएगा।
- आयोग ने हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 40 पद भी पोस्ट कोड संख्या 916 के तहत अधिसूचित किए हैं।
- इसके अतिरिक्त क्लर्क के 10 पदों को पोस्ट कोड संख्या 918 के तहत भरा जाएगा।
- जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर सिविल के 10 पद भी भरे जा रहे हैं।
आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में निकली 10वीं पास के लिए नौकरी, इन पदों पर होगी भर्ती
आयोग के सचिव डॉ जितेंद्र कंवर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2021 से 9 मई 2021 तक भरे जा सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे साथ ही आवेदन करने वालों को सुझाव दिया है कि समय रहते ही आवेदन कर दें ताकि अंतिम समय पर दिक्कत का सामना ना करना पड़े। आयोग के सचिव डॉ जितेंद्र कंवर का यह भी कहना है कि पदों की योग्यता व अन्य शर्तों को लेकर विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
इस लिंक पर हासिल करें विस्तार से जानकारी हासिल
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks