हिमाचल में हद हाल है: एक अपराधी ही दूसरे आरोपी की जमानत लेने पहुंच गया कोर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में हद हाल है: एक अपराधी ही दूसरे आरोपी की जमानत लेने पहुंच गया कोर्ट

कुल्लू। आप ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली कहावत तो सुन ही रखी होगी। अब इस कहावत को चरितार्थ करता एक ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है।  यहां न्यायालय में एक ऐसा मामला सामने आया कि हर कोई हैरान रह गया। हालांकि पुलिस की तत्परता के चलते मामला संभाल लिया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फुस्स हुआ VIP का जलवा: पुलिस ने सिखाया सबक, हटवाया सायरन-स्टीकर

मामला कुछ यह था कि न्यायालय में जमानत की याचिका लगी थी, जमानत के लिए मिल नहीं रहा था, तभी दो व्यक्ति न्यायालय में प्रस्तुत हुए और उन्होंने जमानत लेना स्वीकार किया। तभीयह पता चला कि जो दो लोग जमानत लेने के लिए आए थे, उनमें से एक दुष्कर्म का आरोपी है और एक दिन पूर्व ही हमीरपुर जेल से पेरोल पर बाहर आया था। इसके बाद न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हुए इस 13 करोड़ के घोटाले में बुरा फंसे कांग्रेस नेता, हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर में वर्ष 2021 में अभियोग संख्या 40/21 (हेरोइन) चिट्टा बेचने के जुर्म में दर्ज हुआ था।  जिसमें एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति हेनरी को कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, जिसने अदालत जिला कुल्लू में जमानत याचिका लगा रखी थी। मामले में अदालत ने दो स्थानीय श्योरिटी और दो लाख के बांड पेश करने के आदेश दिए थे। न्यायालय के आदेश के बाद अपराधी को जमानत के लिए दो लोकल श्योरिटी नहीं मिल पा रही थी। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का हाथ थामते ही दयाल प्यारी के बदले तेवर, पच्छाद को लेकर कह दी ये बड़ी बात

परंतु कल उक्त नाइजीरियन व्यक्ति कि श्योरिटी देने के लिए दो लोकल लोग अदालत में पेश हुए। यह दोनों ही लोग हमीरपुर के निवासी थे। इन्होंने अदालत में ये बताया कि यह दोनों हेनरी के एक भाई के दोस्त है, और हेनरी की श्योरिटी देने आये हैं और हेनरी का बेल बॉन्ड  भरा दिया। इस दौरान यह सूचना कुल्लू पुलिस को मिली कि दो व्यक्ति जो जिला हमीरपुर के रहने वाले हैं, उक्त हेनरी नाइजीरियन की जमानत देने आए हैं। जिस पर तुरंत कुल्लू पुलिस ने दोनों के बारे में जिला हमीरपुर से जानकारी हासिल की और पाया कि श्योरिटी देने आया हुआ एक व्यक्ति जो सुनील कुमार पुत्र हुकम चंद डाकघर- बलोह, तह- भोरंज, ज़िला हमीरपुर का निवासी है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल के पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल का निधन, जालंधर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पहले ही वर्तमान में दस साल की सजा हमीरपुर जेल में काट रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस थाना भोरंज में रेप केस दर्ज था और अदालत से 10 साल की सजा होने पर सजा भुगत रहा था। वह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर अपने घर आया हुआ था। दूसरा भगत राम पुत्र प्रेम दास, निवासी हमीरपुर, जिला हमीरपुर का रहने वाला है उसके खिलाफ भी एक मारपीट केस, पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन के घर से लौट रहा युवक खाई में समाया, टूटी जीवन की डोर

इस सूचना को नायब कोर्ट के माध्यम से अदालत तक पहुंचाया गया जिस पर अदालत ने तुरंत हेनरी की जमानत याचिका बॉन्ड कैंसल कर दिए हैं और इस तरह पुलिस की सतर्कता से एक अपराधी को जमानत मिलते मिलते रह गई। पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि 20000 के पैसे के लालच में जमानत भरने आए थे। इस तरह कई बार आरोपी जमानत हासिल करके गायब हो जाते हैं और दोबारा पुलिस की पकड़ में नहीं आते और ना ही अदालत में पेश होते हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ