पहाड़ों पर 'आप' का पत्ता साफ़: केजरीवाल की पार्टी से ज्यादा नोट पर पड़े वोट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पहाड़ों पर 'आप' का पत्ता साफ़: केजरीवाल की पार्टी से ज्यादा नोट पर पड़े वोट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कल चार नगर निगमों में चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमें सूबे की पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए जनता ने दो प्रमुख दलों यानी की बीजेपी और कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया। वहीं, पंचायत चुनावों से ही तीसरे विकल्प के रूप में अपनी जमीन तलाशने में जुटी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चारों नगर निगम का रिजल्ट आउट, एक क्लिक में जानें सारे चुनाव परिणाम

कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले दो नगर निगमों पालमपुर और धर्मशाला में तो आम आदमी पार्टी को जनता ने सिरे से नकार दिया। नगर निगम धर्मशाला में कई ऐसे वार्ड भी सामने आए, जहां पर जितने वोट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को नहीं मिले, उससे कहीं अधिक लोगों ने नोटा का बटन दबा दिया। वार्ड नंबर दो में आप प्रत्याशी को पांच वोट मिले, जबकि नोटा के लिए 13 लोगों ने बटन दबा दिया, जो कि आप प्रत्याशी को मिले वोटों से दो गुना था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 6 नगर पंचायतों का भी रिजल्ट हुआ आउट, एक क्लिक में जानें चुनाव परिणाम

वहीं वार्ड नंबर तीन में आप प्रत्याशी को सात वोट मिले, जबकि आठ लोगों ने नोटा का बटन दबाया। इसके अलावा 231 मतदाताओं ने किसी भी पार्टी के उम्मीदवार को वोट डालना सही नहीं समझा। उन्होंने मतदान के दौरान पार्टी चिन्हों के बटन दबाने की बजाय नोटा का इस्तेमाल किया है। वार्ड नंबर 9 सकोह में सबसे अधिक 30 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। वहीं वार्ड नंबर एक फरसेटगंज और वार्ड नंबर चार कश्मीर हाउस में सबसे कम नोटा का इस्तेमाल हुआ है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ