यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक जिला- दो मामले, एक युवक मिला अधजला, एक को वाहन की टक्कर; दोनों मरे
अब बीजेपी सरकार और अनिल शर्मा के बीच उपजे अज़ब प्रेम की गज़ब कहानी को समझना और भी मुश्किल होता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने अगले साल के लिए अपनी समितियों की घोषणा कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक़ कुल 16 समितियों का गठन नए सिरे से किया गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण लोक लेखा समिति की अध्यक्ष कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी होंगी। वह पहले से ही यह समिति देख रही हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नशे में मदहोश थे दो पुलिसकर्मी और थाने में पहुंच गए एसपी, मिली डबल सजा
लेकिन बीजेपी विधायक होने के बावजूद सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मंडी के विधायक अनिल शर्मा को विधानसभा ने जन प्रशासन समिति की जिम्मेदारी दी है। प्राक्कलन समिति यानी ऐस्टीमेट कमेटी को बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला और लोक उपक्रम समिति को बीजेपी विधायक कर्नल इंद्र सिंह देखेंगे। कल्याण समिति बीजेपी विधायक बलबीर सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई है, जबकि अधीनस्थ विधायन समिति बीजेपी विधायक नरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में काम करेगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks